फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना को हराने में सहयोग करेंगे स्वयं सेवक

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। कोरोना महामारी से लड़ाई के लिए सरकार कोविड वॉलंटियर्स (स्वयं सेवकों) का सहयोग लेगी। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद के निर्देश पर स्वयं सेवकों को नामित करने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने बताया कि प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने सभी जिलाधिकारियों और मुख्य चिकिसा अधिकारियों को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं। निर्देश के मुताबिक स्वयंसेवकों के सहयोग और पर्यवेक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा छह सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। जिसके अध्यक्ष जिलाधिकारी हैं।
राष्ट्रीय सेवा योजना, नेहरु युवा केंद्र संगठन, राष्ट्रीय केडेट कोर, युवक, महिला मंगल दल, रेडक्त्रसॅस, अखिल भारतीय समाज सेवा संस्थान, सर्वोदय सेवा संस्थान के सदस्य जो स्नातक, परास्नातक, जिनकी आयु 21 से 30 वर्ष के साथ चिकित्सीय रूप से स्वस्थ होंगे, कोविड वालंटियर्स के रूप में काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए कोई मानदेय नहीं है। शुरू में इनके स्वैच्छिक कार्य का समय तीन माह का होगा। जिसे बाद में राज्य में कोविड-19 की स्थिति के अनुसार बढ़ाया भी जा सकता है। सेवा अवधि पूरी होने के बाद स्वयं सेवकों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। स्वयं सेवक समिति में जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा नामित अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद, सीएमओ पदेन सदस्य तथा स्वयं सेवकों के जनपद स्तरीय स्वयं सेवकों में जिलाधिकारी द्वारा गया प्रसाद गोपाल, अभिमन्यु सिंह, केशव शिवहरे को नामित किया गया है।
स्वयं सेवकों का मुख्य योगदान कोरोना से बचाव एवं राहत कार्य में होगा। निगरानी समिति के सहयोग के अलावा यह लोग प्रचार प्रसार में भी मदद करेंगे। कोरोना के संभावित मरीजों के बारे में यह सूचना भी उपलब्ध करायेंगे। इन स्वयं सेवकों के पास खुद का एंड्रायड या स्मार्ट फोन होना जरूरी है। इनके बोलचाल की शैली भी अच्छी होनी चाहिए। इनके प्रशिक्षण की व्यवस्था स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जाएगी और गतिविधियों की रिपोर्टिंग के लिए एक फार्म उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें