फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलते शव की आग बुझाकर लिया कोरोना सैपल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। 14 मई को गुजरात से लौटे श्रमिक की मौत के बाद उसके अंतिम संस्कार के वक्त पहुंची प्रशासनिक टीम ने चिता की आग बुझाकर मृतक का कोरोना जांच को सैंपल लिया। श्रमिक को कुछ दिनों से बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह अचानक तबियत बिगड़ने पर परिजन उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने कोरोना की आशंका में इसकी सूचना प्रशासन को दी थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मृतक के परिजनों व अंतिम संस्कार में आए सभी लोगों के सैंपल भी लिए हैं।
विज्ञापन

अगरहुंडा के उड़की मापी गांव निवासी एक युवक गुजरात के सूरत शहर में एक साड़ी की फैक्टरी में काम करता था। लॉकडाउन के बाद 14 मई को वह अपने चचेरे भाई व गांव के ही अन्य पड़ोसियों समेत 10 लोगों के साथ श्रमिक ट्रेन से बांदा आया था। वहां से बस में बैठकर चित्रकूट पहुंचा। परिजनों ने बताया कि पहले बदौसा व फिर बेड़ीपुलिया में उनकी थर्मल स्क्रीनिंग हुई थी। जांच के बाद सभी को गांव के ही एक विद्यालय में क्वारंटीन किया गया था।
प्रशासन के निर्देशों के बाद उन्हें विद्यालय से हटाकर बगीचे में क्वारंटीन कर दिया गया था। रविवार को युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे जानकीकुंड चिकित्सालय ले गए। परिजनों ने बताया कि युवक टीबी रोग से पीड़ित था। इसलिए डॉक्टरों ने छतरपुर ले जाने की सलाह दी। लॉकडाउन के चलते परिजन उसे वापस गांव ले आए। सोमवार सुबह युवक की हालत फिर खराब हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल ले जाने लगे, तभी रास्ते में भौंरी गांव के पास उसकी मौत हो गई। शव वापस लाकर परिजन अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे। तभी कुछ ग्रामीणों ने कोरोना जांच कराने को कहा लेकिन परिजनों ने इंकार कर दिया। इधर ग्रामीणों ने प्रशासन को मामले की सूचना भी दे दी। दोपहर करीब दो बजे गांव के बाहर ही मृतक का अंतिम संस्कार किया जा रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच मौके पर एसडीएम संगमलाल समेत तहसीलदार, नायब तहसीलदार व पुलिस टीम पहुंच गई। शव की चिता को आग लगा दी गई थी, टीम ने आनन-फानन में आग बुझाई। इसके बाद अधजले शव से कोरोना का सैंपल लिया। जांच रिपोर्ट आने तक सभी को क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए हैं। मृतक अविवाहित था। प्रधानपति राजबहादुर ने बताया कि मृतक टीबी रोग से ग्रसित था। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सभी के सैंपल लेकर जांच को भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें