चित्रकूट। सपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव मानसिंह पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में डेढ़ सौ से अधिक बाबा साहब की प्रतिमाएं तोड़ी गईं। लेटरल एंट्री और आउटसोर्सिंग से पीडीए का हक छीना जा रहा है।
जिला सचिव राधेश्याम निषाद ने महंगी पढ़ाई, दवाई और बेरोजगारी को लेकर सरकार को घेरा। प्रवक्ता सुभाष पटेल ने जिले में भ्रष्टाचार चरम पर होने की बात कही। उन्होंने जिला अस्पताल को रेफर सेंटर बताया।
43 करोड़ रुपये के ट्रेजरी घोटाले और 10 दिन में धंसे भौंरी-पहाड़ी मार्ग को भ्रष्टाचार का प्रमाण बताया। कुबेर निषाद, हीरालाल पटेल और अंगद यादव भी मौजूद रहे। (संवाद)