फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सहकारी केंद्रों को मिलेगी 1135 मीट्रिक टन यूरिया

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। खरीफ 2026 की फसल के लिए चित्रकूट जिले में किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराए जाएंगे। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने खरीफ अभियान के तहत कुल 1135 मीट्रिक टन यूरिया, 435 मीट्रिक टन डीएपी और 120 मीट्रिक टन एनपीएस खाद का आवंटन किया है। सहकारिता विभाग के 15 सहकारी उर्वरक केंद्रों पर 337.5 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध होगी। प्रत्येक केंद्र को 22.5 मीट्रिक टन यूरिया मिलेगा। सहकारिता विभाग के सहायक उपायुक्त राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराना मुख्य उद्देश्य है। इससे बुवाई के समय खाद की समस्या नहीं होगी। उर्वरक वितरण पीओएस मशीन और क्यूआर कोड के माध्यम से पारदर्शी तरीके से होगा। यह शासन द्वारा निर्धारित दरों पर मिलेगा। कालाबाजारी या अनियमितता पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। विभाग वितरण प्रक्रिया की लगातार निगरानी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें