राजापुर (चित्रकूट)। सरधुवा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में सोमवार शाम को रसोइया गुड़िया देवी (38) ने पेड़ में दुपट्टा से फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।
बसंतपुर निवासी राजेश कोटार्य ने बताया कि पत्नी जूनियर विद्यालय में रसोईया का काम करती थीं। सोमवार को अवकाश होने की वजह से बेटे ललित और हरिओम के साथ लोखरी तालाब के पास दरसेंडा हार में धान काटने गई थीं।
शाम करीब चार बजे को बेटों को घर भेजकर फंदा लगा लिया । पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। (संवाद)