मानिकपुर। बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के सेमरदहा गांव में वाहन से चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया। इससे दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। एक पक्ष के तीन लोगों ने वाहन चालक रामबाबू पांडेय को लाठी डंडों से पीटकर लहूलुहान कर दिया। सेमरदहा निवासी रामबाबू पांडेय ने बताया कि गांव में वाहन से आते समय एक घर के सामने बना चबूतरा क्षतिग्रस्त हो गया। आरोप लगाया कि जानबूझकर ऐसा किया गया और शनिवार की सुबह उसे वहीं घेरकर पीटा गया। इस संबंध में थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को पुलिस थाने लेकर आई है और घायल का मेडिकल कराया गया है। संवाद