फोटो- 9- कपसेठी में मारपीट के दौरान घायल युवक
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के कपसेठी गांव में एक कार्यक्रम के दौरान नाच गाने में दो युवकों की टोली के बीच विवाद हो गया। जमकर लात घूंसे चले जिसमें चार लोग घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
कपसेठी निवासी बलराम पुत्र मुन्नालाल व रामकिशुन पुत्र रामपाल आदि ने बताया कि बुधवार की रात गांव के एक स्थान पर नाच गाने का कार्यक्रम चल रहा था। इसी बीच नाचने के दौरान दो युवकों के बीच मारपीट होने लगी। पीड़ितों ने बताया कि दूसरे पक्ष के युवक ने फोन कर कुछ युवकों को बुलाया और चार युवकों ने आकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। कुछ ग्रामीणों ने आकर पिटने वालों को बचाया। आरोपी धमकी देकर भाग निकले। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस टीम पहुंची तो आरोपी भाग चुके थे। कोतवाली में चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।