फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वर ठप होने से बैरंग लौटे उपभोक्ता

Wed, 27 May 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीबी द्वारा की जा रही खुदाई के दौरान ओएफसी केबिल कटने से स्टेट बैंक कर्वी शाखा का सर्वर ठप हो गया। इसके चलते लेन-देन को पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग लौटना पड़ा। पूरा दिन बैंक में काम ठप रहा।
विज्ञापन


रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण में लगी जेसीबी द्वारा की जा रही खुदाई के दौरान बैंक को गई ओएफसी केबिल कट गई। केबिल कटने से बैंक में लेन-देन ठप हो गया। रुपये निकासी को पहुंचे उपभोक्ता सर्वर आने के इंतजार में काउंटरों के आगे घंटों बैठे रहे। शाम तक सर्वर न आने से मायूस उपभोक्ता लौट गए। स्टेट बैंक कर्वी शाखा प्रबंधक एनपी सिंह ने बताया कि करीब 4 करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें