फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बदमाशों की फायरिंग में सिपाही घायल, दो बदमाशों को भी गोली लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर। ट्रक लूट के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक सिपाही के हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों गोली लगने से घायल हो गए। दोनों के पैर में गोली लगी है। एक बदमाश को पुलिस ने पकड़ लिया। बदमाशों के कब्जे से तीन तमंचे, कार, ट्रक समेत लूट में प्रयोग होने वाली सामग्री बरामद की है। सभी बदमाश प्रतापगढ़ जिले के निवासी हैं उनके खिलाफ वाहन चोरी व लूट के मामले कई जिलों में दर्ज हैं।
विज्ञापन

राजापुर कस्बे के फायर स्टेशन के पास मंगलवार की देर रात को कार सवार कुछ बदमाशों की मौजूदगी पर एसपी नेे एसओजी व थाने की पुलिस टीम को भेजा। लगभग रात दो बजे पुलिस टीम ने जैसे ही कार सवार तीन युवकों को रोका तो बदमाशों में पुलिस टीम पर गोली चला दी। लगभग 40 मिनट तक दोनों ओर से 10 राउंड फायरिंग में राजापुर थाने के सिपाही प्रकाश मिश्रा के बाएं हाथ में गोली लगी। जवाबी फायरिंग में कांशीराम कालोनी कोतवाली प्रतापगढ़ निवासी मो. शाहिद व गोपालपुर थाना दिलीपपुर जिला प्रतापगढ़ निवासी मेहताब अहमद के पैर में गोली लगी। इसी बीच गैंग सरगना दलिहामऊ थाना जिला प्रतापगढ़ निवासी सौरभ त्रिपाठी उर्फ राहुल भागने लगा तो पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। तीनों के कब्जे से तमंचा व कारतूस बरामद हुए। पुलिसकर्मियों ने घायल सिपाही व दो बदमाशों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इन सभी आरोपियों के तार राजस्थान, मथुरा व मप्र के कई जिलों में फैले हैं। चोरी के वाहनों की बिक्री कर मोटी रकम कमाते हैं। इनके खिलाफ कौशांबी, प्रतापगढ़, चित्रकूट जिले के कई थाने में 24 से अधिक मामले दर्ज हैं।


कई वारदात में शामिल थे बदमाश
चित्रकूट। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बुधवार को कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि नौ मार्च को प्रयागराज के मुठ्ठीगंज निवासी सौरभ केशरवानी ने राजापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सौरभ के अनुसार उनका ट्रक लेकर चालक सोरांव कौशांबी निवासी दिनेश यादव कौशांबी से सतना की ओर जा रहा था। रास्ते में बोडी पोखरी राजापुर रोड पर चार अज्ञात कार सवारों ने ट्रक के सामने गाड़ी लगा दिया और चालक के हाथ पैर बांधकर ट्रक अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद ट्रक चालक के मोबाइल व पैसे छीनने के बाद उसे चोरहा गांव के समीप हाथ पैर बांधकर फेंक दिया था। ट्रक में लगे जीपीएस को भी बदमाशों ने तोड़ दिया था। मुखबिर की सूचना पर छह बदमाशों को मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया है।
विज्ञापन

बताया कि इसके पूर्व इन बदमाशों ने 4 मार्च की रात रैपुरा में भी उन्होंने एक ट्रक में लूट की थी। जिसमें 40 हजार रुपये चालक को पीटकर ले गए थे। ट्रक लॉक हो जाने के कारण चालक व अन्य व्यक्ति को बंधक बनाकर धमकाकर फेंककर चले गए थे। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में पुलिस टीम को 20 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया है। संवाद

व्यापारियों ने किया सम्मानित
चित्रकूट। ट्रक लूट मामले का खुलासा करने पर प्रयागराज के उप्र उद्योग व्यापार कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष सतीश केसरवानी ने एसपी व पूरी पुलिस टीम को बधाई दी है। प्रशस्ति पत्र व गुलदस्ता व नगद पुरस्कार देकर टीम का आभार जताया। इस मौके पर प्रयागराज मुठठीगंज के ट्रक मालिक सौरभ केसरवानी, राकेश केसरवानी, जय किशन गुप्ता आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें