चित्रकूट। सदर कोतवाली में तैनात सिपाही शैलेंद्र यादव को पत्नी की मौत मामले में नामजद होने के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराकर जेल भेज दिया है। उधर पत्नी के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुदकुशी की पुष्टि हुई है।
गुरुवार को मिर्जापुर के चुनार निवासी कोतवाली में तैनात सिपाही शैलेंद्र यादव समेत उसके छह परिजनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इस पर कोतवाली पुलिस ने सिपाही को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल वीरेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में खुदकुशी होने की पुष्टि हुई है।
गौरतलब है कि 14 जून की सुबह मुख्यालय के द्वारिका पुरी में किराए के घर में रहने वाले सिपाही शैलेंद्र की पत्नी अंजू ने खुदकुशी कर ली थी। अंजू के भाई बलिया जिला निवासी अंकित ने सिपाही और उसके परिजनों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसकी विवेचना चल रही है।