फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: जल, जंगल और जमीन का संरक्षण जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। डॉ. भीमराव आंबेडकर इंटर काॅलेज बरवारा के सभागार में गोष्ठी हुई। इसमें जल, जंगल, जमीन के संरक्षण पर चर्चा हुई। इसके बाद छात्र-छात्राओं के साथ काॅलेज परिसर में पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजक विकास पथ सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि वातावरण अनुकूल बना रहे, इसके लिए जल, जंगल और जमीन बचाने की जरूरत है। अधिक से अधिक पौधरोपण करें। घरों में तुलसी, मीठी नीम, सहजन का पौधा जरूर लगाएं। प्रत्येक वर्ष गांव और क्षेत्र का जलस्तर नीचे जा रहा है। ऐसे में पानी का दोहन रोकना होगा। बरसात के पानी को सहेजना होगा। तभी जीवन खुशहाल और सुरक्षित रहेगा।
शिक्षक शैलेंद्र सिंह ने विद्यालय में मनु वाटिका लगाने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। जिला परियोजना अधिकारी नमामि गंगे, रानीपुर टाइगर रिजर्व के गोपाल कृष्ण गुप्ता ने नदियों के सरक्षण, स्वच्छता पर पर जोर दिया। प्रधानाचार्य अनुपम सिंह ने संस्थान पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता अभियान की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें