चित्रकूट। कांग्रेसियों ने बुधवार को नगर पंचायत चित्रकूट (मध्य प्रदेश) का घेराव। कुछ समय के लिए नगर पंचायत के गेट पर ताला भी डाल दिया।
मझगवां एसडीएम को दिए ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिक्रमा मार्ग एवं घाटों की साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए। बिजली कटौती पर रोक लगाने के साथ ही गोशालाओं में गोवंश की देखरेख की उचित व्यवस्था की जाए।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रशासन ने समस्याओं के निस्तारण के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहन शर्मा, केके मिश्रा, राजू गौतम, मुन्ना पांडे, पार्षद बाबू व सुरेंद्र यादव व सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष मुकुंद रंजन उपाध्याय समेत सैकड़ों कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।