फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: फर्जी मुठभेड़ में मंगेश को मारने की न्यायिक जांच कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। सराफा डकैती कांड के आरोपी सुल्तानपुर निवासी मंगेश यादव उर्फ कुंभे के पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने की घटना को लेकर अखिल भारतीय यादव महासभा ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला। आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के इशारे पर फर्जी मुठभेड़ दिखाकर मंगेश को मार दिया है। इस मामले मेंं न्यायिक जांच कर कार्रवाई की जाए। तहसील परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन पूजा साहू को दिया।
विज्ञापन

बुधवार को अखिल भारतीय यादव महासभा के प्रदेश अध्यक्ष विद्या सागर यादव के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में जुलूस निकाला। प्रदेश सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की गई। ज्ञापन में कहा कि सराफा डकैती कांड के आरोपी सुल्तानपुर निवासी मंगेश यादव उर्फ कुंभे को एसटीएफ ने मुठभेड़ में मार दिया हे।
मंगेश के ऊपर एक लाख रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। उसकी साजिशन हत्या की गई है। इस मामले में न्यायिक जांच कराई जाए। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष आनंद यादव, प्रदेश सचिव रवि यादव, सत्यम यादव, अमर सिंह, कल्लू यादव किशन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें