फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सत्ता पाने के लिए मछली की तरह तड़प रही कांग्रेस-सपा

Sun, 14 Sep 2025 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो05सीकेटीपी-11- परिचय- कामदनाथ मंदिर में पूजन करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने वोट चोरी के आरोपों पर कहा कि कांग्रेस के राहुल गांधी व सपा मुखिया अखिलेश यादव इस समय अवसाद में रहते हैं। सत्ता पाने के लिए मछली की तरह तड़पते रहते हैं। इनकी यह मंशा 2047 तक पूरी होने वाली नहीं है। बिहार समेत 2027 में यूपी में भाजपा सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन

अखिलेश मुंगेरीलाल के सपने न देखें। केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार चित्रकूट व बुंदेलखंड के विकास का काम करा रही है। यह जारी रहेगा। अब पहले की सरकाराें की तरह भष्ट्राचार नहीं होता है।
रविवार को चित्रकूट पहुंचे डिप्टी सीएम ने डाक बंगले में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव की पार्टी की स्थिति पिछले चुनाव में कुछ ठीक थी लेकिन यह पार्टी 2027 के चुनाव में पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। चुनाव आयोग पारदर्शिता से काम करता है। यह बात विपक्षियोंं को समझ में नहीं आती है। कहा कि बिहार में भी एनडीए की सरकार बनेगी। पत्रकारों ने विपक्षी पार्टियों के नेताओं द्वारा उठाए गए भारत में हालात नेपाल की तरह न हो जाएं के बारे में कहा कि भारत लोकतांत्रिक देश है। यहां ऐसे हालत कभी नहीं होंगे।
विज्ञापन

डबल इंजन की सरकार प्रदेश में काम कर रही है। इससे तेजी से विकास हो रहा है। पिछड़े चित्रकूट में भी पर्यटन स्थानों के साथ ही सड़क, बिजली, पानी की व्यवस्था की जा रही है। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, काेऑपरेटिव बांदा के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद आरके पटेल, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय, महामंत्री अलोक पांडेय, अरविंद मिश्रा, दिव्या त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

फोटो05सीकेटीपी-11- परिचय- कामदनाथ मंदिर में पूजन करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य। संवाद

फोटो05सीकेटीपी-11- परिचय- कामदनाथ मंदिर में पूजन करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य। संवाद

फोटो05सीकेटीपी-11- परिचय- कामदनाथ मंदिर में पूजन करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें