फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस में जाना राजनैतिक चूक : बालकुमार पटेल

विज्ञापन
फोटो-4- चित्रकूट के सपा कार्यालय में पूर्व सांसद बालकुमार पटेल का स्वागत करते सपाई। - फोटो : CHITRAKUTT
विज्ञापन
चित्रकूट। कांग्रेस छोड़कर सपा का फिर से दामन थामने वाले पूर्व सांसद बालकुमार पटेल ने कहा कि कांग्रेस में जाना उनकी राजनैतिक चूक थी। अपनी गलती सुधारने के लिए ही उन्होंने सपा में घर वापसी की है। उन्होंने कहा कि बसपा और भाजपा की नीतियां समाज में विद्वेष और नफरत फैलाती हैं।
विज्ञापन

बुधवार को लखनऊ से चित्रकूट पहुंचे पूर्व सांसद बालकुमार पटेल का सपा कार्यकर्ताओं ने राजापुर और पहाड़ी क्षेत्र में स्वागत किया। इसके बाद मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व सांसद ने पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वह अपने बेटे पूर्व विधायक रामसिंह के साथ मजबूरी में कांग्रेेस में चले गए थे। कांग्रेस हाईकमान ने उनसे वादा किया था कि उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसी कारण उन्होंने सपा में फिर लौट आए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू बहुत मेहनत कर रहे हैं, लेकिन उच्च पदों पर बैठे अन्य नेता अपने कार्य पर कतई ध्यान नहीं देते। इस कारण कांग्रेस की स्थिति बेहद कमजोर है। उन्होंने कहा कि मैने कांग्रेस में भी टिकट नहीं मांगा था और सपा में वापसी पर भी वह टिकट नहीं मांगेंगे। जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे निष्ठा के साथ निभाएंगे। सपा को मजबूती प्रदान करने के लिए कार्य करेंगे।
उपचुनाव में भाजपा की जीत पर पत्रकारों के सवाल पर पूर्व सांसद ने कहा कि उपचुनाव तो सत्ताधारी दल का ही होता है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में भाजपा ने नियमाें को ताक पर रखकर मनमाने तरीके से काम किया है। इसकी शिकायत की जा रही है, पर कोई सुनवाई नहीं है। कहा कि कोविड-19 के नियम टूटने पर सपाइयों पर मुकदमा किया जाता है, जबकि भाजपाई सरेआम हर जगह इसका उल्लंघन करते हैं। उसे प्रशासन भी संज्ञान नहीं लेता है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष अनुज यादव, महासचिव फराज खान, जिला पंचायत सदस्य अनिल प्रधान, गुलाब खां, नरेंद्र यादव व अनुुज निगम भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें