चित्रकूट। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशन पर घोटालेबाज मंत्री की बर्खास्तगी और बिना वैक्सीनेशन परीक्षा निरस्त कराने की मांग को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में जूम मीटिंग के माध्यम से एक दिवसीय डिजिटल धरना प्रदर्शन किया।
जिसमें प्रमुख रुप से जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल अवधेश करवरिया, विजय मणि त्रिपाठी, ओम प्रकाश गुप्ता, लतीफ खान, अजय मौर्य, मानवेंद्र पटेल आदि लोगों ने जिला कांग्रेस कार्यालय में डिजिटल धरना सोशल मीडिया के माध्यम से जिला कांग्रेस कार्यालय चित्रकूट से शामिल हुए। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री ने जिस तरह से फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर अपने भाई को नौकरी देने का कार्य करने वाले मंत्री को बर्खास्त करने की मांग किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष रंजना बराती पांडे, अरूण गुप्ता, नरवेश सचान, भोला नामदेव, राकेश वर्मा, वेद प्रकाश पांडे, नवल किशोर त्रिपाठी, काली चरण राजपूत, कमल प्रजापति, डॉ रजनीश पांडे आदि कांग्रेस जनो ने डिजिटल सोशल मीडिया के माध्यम से धरना प्रदर्शन किया।