फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: जिलाध्यक्ष समेत 22 ने मांगा टिकट

Wed, 15 Jun 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
कांग्रेस की बैठक में बोलते मुख्य अतिथि प्रद्युम्न दुबे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रदेश नेतृत्व ने जिले की सदर कर्वी व मऊ-मानिकपुर विधान सभा सीटों पर आवेदन मांगे हैं। जिसके बाद जिलाध्यक्ष समेत कुल 22 लोगों ने टिकट के लिए आवेदन किया है।   
विज्ञापन


बुधवार को मुख्यालय के पवन गेस्ट हाउस में बांदा से आए प्रदेश संगठन मंत्री प्रद्युम्न दुबे उर्फ लालू के नेतृत्व में बैठक हुई। उन्होंने ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए सभी पदाधिकारी मिलकर काम करें।

इसके बाद सदर कर्वी विधानसभा से रंजीत सिंह, पंकज मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, जितेंद्र उपाध्याय, नीरू गुप्ता एडवोकेट, अवधेश करवरिया, चित्रा पटेल, मनोज गुप्ता, कामता प्रसाद भारद्वाज, जयशंकर मिश्रा ने आवेदन किया।
विज्ञापन


इसके अलावा मऊ-मानिकपुर विधानसभा के लिए जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता, हेमराज त्रिपाठी, रंजना पंाडेय, रघुनाथ द्विवेदी, शंकर लाल पटवा, अतुल तिवारी, माताबदल भारतीय, दिनेश द्विवेदी, भागवत द्विवेदी, मुकेश अग्रहरि, राजकुमार गर्ग और राजेंद्र पांडेय ने दावा ठोंका।

दावेदारों ने अपने-अपने आवेदन प्रदेश संगठन मंत्री को सौंपा। इन दावेदारों में सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि पिछले चुनाव में मानिकपुर से कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाली गुलाबी गैंग की कमांडर संपत पाल का आवेदन नहीं आया। कर्वी विस सीट के प्रत्याशी पुष्पेंद्र ने फिर से टिकट मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें