फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार वोट से हारीं थीं कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी

Fri, 06 Nov 2015 10:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य पद के लिए सबसे रोचक और कांटे का मुकाबला वार्ड नंबर तीन खंडेहा की सीट पर रहा। यहां निर्मला ने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी उमा देवी को मात्र चार मतों के अंदर से हराकर जिला पंचायत पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया।
विज्ञापन


 भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा देवी को दसवें स्थान से संतोष करना पड़ा। खंडेहा की सीट अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित थी।

 यहां कुल मतदाता 34,706 थे। कुल वोट 21081 पड़े और इनमें से 1906 मत खारिज कर दिए गए। विजयी प्रत्याशी निर्मला ने वैध मतों का 13.01 फीसदी पाया तो उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिवअवतार को 12.99 फीसदी मत मिले।
विज्ञापन


 यहां से कुल 23 प्रत्याशी मैदान में थीं। विजयी और रनर अप प्रत्याशी के अलावा कोई भी प्रत्याशी प्राप्त मतों के प्रतिशत में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका।

 निर्मला को 2495 और उमा देवी को 2491 मत मिले। भाजपा समर्थित प्रत्याशी आशा देवी दसवें स्थान पर रहीं और उनको 783 मत  (कुल मतों का 4.08 प्रतिशत) मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें