फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: तीन गांव के फीडर खराब 60 गांव की आपूर्ति बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/शिवरामपुर/माानिकपुर। मंगलवार की रात हुई मूसलाधार बारिश से ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर फाल्ट होने से बिजली की आपूर्ति बंद रही। मानिकपुर मऊ मारकुंडी व बहिलपुरवा क्षेत्र के तीन फीडर में खराबी रही। इससे 24 घंटे बाद भी लगभग 60 गांव में बिजली नहीं आई। पानी की आपूर्ति भी प्रभावित रही। इससे ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन

मानिकपुर क्षेत्र के मानिकपुर क्षेत्र के गिदुरहा गांव के पास बिजली की तार फाल्ट होने के कारण आसपास के गांवों में रात भर बिजली नहीं रही। मारकुंडी क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास लगे फीडर में बिजली का उपकरण खराब होने से मंगलवार की रात से बिजली बंद रही। इसी तरह से भरतकूप क्षेत्र के मानपुर, सिलखोरी, गांव में रात से बिजली की आपूर्ति बंद हो गई।जिले के शिवरामपुर, पहाड़ी क्षेत्र के भी कई गांवों में बिजली की तार में फाल्ट होने से बिजली की आपूर्ति बंद रही।
बिजली की आपूर्ति बंद होने पाइप लाइन से पानी की सप्लाई भी प्र्रभावित रही। मानिकपुर कस्बा सहित शिवरामपुर कस्बे में पानी की सप्लाई सुबह बंद रही। जिला मुख्यालय में भी सुबह कुछ ही देर पानी की सप्लाई की गई। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि बारिश अधिक होने से कुछ स्थानों में बिजली की तार में फाल्ट होने से बिजली की आपूर्ति बंद रही। जिसको सही कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें