फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 के पहले पूरी कराएं पदोन्नति की काउंसलिंग

Mon, 06 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संकुल भवन सरैंया में हुई। इसमें 20 अप्रैल के पहले पदोन्नति की काउंसलिंग कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने कहा कि सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश के अनुसार 20 तक पदोन्नति की काउंसलिंग पूरी हो जानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया को लेकर हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन


 बैठक में चयन वेतनमान की पत्रावलियां स्वीकृत किए जाने, अवशेष वेतनमान का भुगतान कराने, शिक्षकों पर लंबित कार्यवाही समाप्त किए जाने आदि की मांगें भी की गईं। जिला मंत्री लवलेश सिंह ने बताया कि इन सब मांगों को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें