फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: रबी बोआई से पहले सूखी पड़ी चिल्ली-राकस नहर

विज्ञापन
29 सीकेटीपी-06-नहर के अंदर खड़ी झाड़ी। संवाद
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। रबी की बोआई सिर पर है और चिल्ली-राकस पंप कैनाल सूखी पड़ी है। नहर की न तो सफाई हुई और न पानी छोड़ा गया। झाड़-झंखाड़ और टूटी-फूटी नहर देख किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि खाद के लिए पहले ही भटकना पड़ रहा है, अब सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है। समय पर पानी नहीं मिला तो गेहूं की बोआई पिछड़ जाएगी। चिल्ली-राकस पंप कैनाल से रायपुर, बेराऊर, खटवारा, पराको, नांदिन कुर्मियांन, रगौली, तीरमऊ, बरुआ समेत 20 गांवों के खेतों को पानी मिलना चाहिए। हकीकत ये है कि 20 साल पहले तक भदेवरा टेल तक पानी जाता था, अब खटवारा तक ही मुश्किल से पहुंच पाता है।
नांदिन कुर्मियांन के सुभाष सिंह, अशोक द्विवेदी, कुलदीप सिंह और निरंजन सिंह ने बताया कि विभाग हर साल टेल तक पानी पहुंचाने का दावा करता है पर 15 साल से उनके गांव तक एक बूंद नहीं आई। नहर न आने से निजी ट्यूबवेल से सिंचाई करनी पड़ रही है, जिनके पास साधन नहीं, उनकी फसल भगवान भरोसे है।
विज्ञापन

किसान दयानंद चतुर्वेदी, रामकृष्ण मिश्रा, रामनरेश और संतोष यादव ने बताया कि 15 नवंबर से गेहूं की बोआई शुरू होनी है, पर नहर में झाड़ियां उगी हैं, कई जगह से क्षतिग्रस्त है और कुछ जगह अवैध कब्जे भी हैं।किसानों ने नहर की सफाई, मरम्मत और कब्जा हटाकर पानी छोड़ने की मांग की है।
विज्ञापन


वर्जन
नहर की सफाई को पहले भी कहा गया है। काम नहीं हुआ तो दोबारा दिखवाकर संबंधित विभाग को पत्र जारी किया जाएगा। - पूजा गुप्ता, एसडीएम।

29 सीकेटीपी-06-नहर के अंदर खड़ी झाड़ी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें