फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मानदेय कटौती का आरोप लगा सीएमओ से शिकायत

विज्ञापन
फोटो 29 सीकेटीपी 03 सीएमओ कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करते स्वास्थ्य कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। मानदेय कटौती के विरोध में मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार को सीएमओ कार्यालय में प्रदर्शन किया और सीएमओ को मांगपत्र दिया। इसके जरिए उन्होंने मानदेय बहाल के साथ ही बीपीएम को हटाने की मांग रखी।
विज्ञापन

एएनएम सुमन सिंह, अंजू देवी, आरती गुप्ता लक्ष्मी ने बताया कि सीएचसी क्षेत्र में कुल 51 संविदा कर्मी हैं। बिना कोई सूचना दिए प्रभारी चिकित्साधिकारी मनोज कुमार सोनकर ने सभी का अक्तूबर माह का मानदेय काटने की संस्तुति करते हुए सीएमओ को रिपोर्ट भेज दी है। जानकारी होने पर प्रभारी चिकित्साधिकारी से कहा तो अपमान करते हुए भगा दिया। मानदेय कटने से सभी कर्मचारी परेशान हैं।
बताया कि सरकार दीपावली पर्व के पहले ही सभी का मानदेय देने की बात कह रही है, लेकिन प्रभारी चिकित्साधिकारी नियमों को दरकिनार कर मानदेय काटने की रिपोर्ट भेजी है। जो पूरी तरह से गलत है। इस प्रकरण के बाद कर्मचारियों की नाराजगी अब खुलकर सामने आ गई है। सीएचसी में तैनात ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर (बीपीएम) को हटाने की मांग भी उठाई है। इस दौरान मंजू देवी, उर्मिला देवी, मीनू देवी, सुनीता श्रीवास्तव, विनीता देवी, डॉ पवन सिंह, जगमोहन सिंह, नीलम देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें