फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: धर्मनगरी में सौर उर्जा संयंत्र लगाने में कंपनियां मेहरबान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। आकांक्षी जिले चित्रकूट में सौर उर्जा संयंत्र लगाने वाली कंपनियां मेहरबान हैं। एक बार फिर से 25 मेगावाट श्री सीमेंट कंपनी मेगावॉट ग्रीड सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए मानिकपुर तहसील के मदना व अगहुंडडा गांव में निजी जमीन खरीदेगी। इसके पहले बरगढ़ क्षेत्र में 800 मेेगा सोलर पावर पार्क बनाने के लिए जमीन अधिग्रहित की जा रही है। राजापुर क्षेत्र के छीबों गांव में पहले ही 25 मेगावाट का दो सोलर पावर पार्क पहले से ही बना है। कई अन्य कंपनियां भी सौर उर्जा प्लांट लगाने के लिए इच्छुक हैं। स्थानीय निवासियों का मानना है यदि बिजली की पूर्ति पर्याप्त मात्रा में होने लगेगी तो इस क्षेत्र में उद्योगपति कारखाना लगाने के लिए इच्छुक होंगे। इससे रोजगार के अवसर भी बढेंगे।
विज्ञापन

व्यापारी योगेश जैन ने बताया कि चित्रकूट जिले में पथरीली जमीन होने के कारण अधिकतर जमीन खाली पड़ी है। एक -एक किसान के पास 60 से 80 बीघा जमीन है। जिसमें दस से 20 बीघे मेंं वह खेती करता है। खाली पड़ी जमीनों को देखते हुए बाहर की कंंपनियां भी इस क्षेत्र में आकर्षित हो रही हैं। जमीन क्रय कर सौर उर्जा का प्लांट लगा रही हंै।

अदाणी ग्रुप सात नए सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयार कर रहा
चित्रकूट। अदाणी ग्रुप की ओर से सात नए सौर ऊर्जा प्लांट लगाने की तैयारी कर रहा है। जिसमें 33 केवी सोलर स्टाइल सोलर- 10 मेगावाट, एएलएफ जूमिटर पावर- 10 मेगवाट, एलएलएल मार्स पावर,- 10 मेगावाट हैं।
विज्ञापन


प्लांट के जरिए बिजली भी मिलेगी
चित्रकूट। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक सिंह ने बताया कि सौर प्लांट लगाने के बाद बिजली विभाग का लोड काफी कम हो जाएगा। प्लांट के जरिए बिजली भी मिलेगी। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि जब लोड कम होगा तो विभाग बिजली सुधार के लिए दूसरे कार्यो में ध्यान दिया जा सकेगा।

जमीन क्रय करने में बाध आ रही
चित्रकूट। सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के जमीन के क्रय में बाधाएं देखी जा रही है। जिसमेें बरगढ़ क्षेत्र में लगाए जा रहे प्लांट मेंं कुछ किसानों ने जमीन क्रय करने का विरोध किया है। जिससे अभी तक जमीन क्रय करने का कार्य पूरा नहीं हो सका है। जबकि कुछ जमीन जिला प्रशासन की तरफ से ग्राम समाज की जमीन भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें