फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: व्यावसायिक सिलिंडर 195.5 रुपये महंगा, होटल कारोबारी नाराज

Fri, 03 Apr 2026 12:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। व्यावसायिक सिलिंडर के दामों में हालिया वृद्धि से होटल कारोबारी नाराज हैं। आपूर्ति ठप होने से भी उनकी परेशानी बढ़ी है। सरकार ने सिलिंडर की कीमत 195.5 रुपये बढ़ाई है। अब यह 2078.50 रुपये में मिलेगा। पश्चिमी एशिया में छिड़ी जंग से पहले ही आपूर्ति पर पाबंदी थी। इस दोहरी मार से विक्रेताओं पर आर्थिक बोझ बढ़ गया है।
विज्ञापन




कारोबारी कहते हैं कि सिलिंडर मिल नहीं रहे, दाम भी बढ़ रहे हैं। स्थानीय व्यवसायी नीरज केसरवानी ने इसे आर्थिक बोझ बताया। राजेश कुमार ने लकड़ी व कोयले की भट्टी पर काम करने की चेतावनी दी। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन ने इसे सरकार का निर्णय बताया। उन्होंने चित्रकूट में आपूर्ति न होने की पुष्टि की। इंडियन गैस एजेंसी के मैनेजर रविकुमार ने भी आपूर्ति बंद होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें