फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दो बाइकों में टक्कर, एक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मारकुंडी थाना क्षेत्र के टीपू कोलान-सतना मार्ग पर रविवार शाम दो बाइक की देर शाम को टक्कर हो गई। हादसे में युवक देवकुमार की मौत हो गई। दिव्यांग समेत दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के छेरिया खुर्द गांव निवासी दिव्यांग छंगा यादव (46). ने बताया कि वह अपनी ट्राईसाइकिल बाइक से गांव के ही दोस्त देवकुमार (40) के साथ मारकुंडी बाजार खरीदारी करने जा रहा था। टीपू कोलान-सतना मार्ग पर पहुंचते ही सामने दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों उछलकर सड़क पर गिर गए। वहीं दूसरी बाइक सवार भी गिरे और भाग गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि इलाज के दौरान देवकुमार की मौत हो गई। छंगा यादव का इलाज चल रहा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें