फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सीएमओ ने सीएचसी का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो 05 सीकेटीपी-05-अस्पताल में मरीजों से बातचीत करते सीएमओ। संवाद
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पहाड़ी (चित्रकूट)। नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार त्रिपाठी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल जाना।
विज्ञापन

त्रिपाठी ने अस्पताल की साफ-सफाई देखी। उन्होंने ओपीडी व वार्डों में भर्ती मरीजों से उपचार व दवा उपलब्धता की जानकारी ली। मरीजों ने निशुल्क दवाओं और उपचार पर संतोष जताया। सीएमओ ने कहा कि सरकार द्वारा सभी आवश्यक उपचार और दवाएं मुफ्त उपलब्ध हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि बाहर से दवा खरीदने को कहने वाले चिकित्सक के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी लैब, प्रसव कक्ष सहित कई विभागों का निरीक्षण किया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी उदय प्रताप सिंह को कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए। सीएमओ ने स्टाफ से गुणवत्तापूर्ण व निशुल्क उपचार सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया। निरीक्षण में चीफ फार्मासिस्ट मानसिंह, बीपीएम राधेकृष्ण, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बीडी सिंह, डॉ. मोहित विद्यार्थी, डॉ. दीपांशु, डॉ. शिवम, पंकज गोयल, स्टाफ नर्स सीमा सिंह, रीता विश्वकर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें