फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: दिन भर बदली, शाम को हल्की बारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। गुरुवार की शाम को तेज हवा चलने के साथ हल्की बारिश हुई। इससे गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में दो दिन से मौसम बदला है। तेज हवाएं चल रही है। हल्की-हल्की बारिश भी हो रही है। खलिहानों में फसल की मड़ाई का कार्य भी इस समय चल रहा है। किसान राजाराम पांडेय ने बताया कि किसानों ने फसल तो काट ली है, लेकिन अभी मड़ाई का कार्य चल रहा है। बारिश होने से खलिहान में रखा अनाज भीग गया। कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां के मौसम वैज्ञानिक अंकुर त्रिपाठी ने बताया कि 9 मई तक बादल छाए रहेंगे। बीच-बीच में हल्की बारिश भी होगी। किसान कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रख लें। पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें