फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ पानी से कम होगी बीमारी

विज्ञापन
फोटो-10- ग्रामीणों को जल संरक्षण की जानकारी देतीं आकृति शुक्ला। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
सरैंया। रामनगर ब्लाक क्षेत्र के चोरहा गांव में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। इसमें प्रधान व सचिव से लेकर योजना संचालन कर रही संस्था के पदाधिकारियों ने जल संरक्षण व उपयोग की जानकारी दी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव में ओम ग्रामोद्योग एवं विकास समिति प्रयागराज के तत्वाधान में खुली बैठक के दौरान प्रधान अवधेश कुमार ने कहा कि जल जीवन मिशन की पाइप लाइन योजना से गांव के घरों तक जलापूर्ति की जा रही है। जल संरक्षण व इसके सही उपयोग के लिए ग्रामीण जागरूक रहें।
स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से बीमारियां कम होगीं। संस्था की आकृति शुक्ला ने कहा कि इस योजना के तहत गांव में देखरेख के लिए ग्राम पंचायत पेयजल एवं स्वच्छता समिति का गठन किया गया है। जिसमें दस प्रतिशत अंशदान का प्रस्ताव पारित किया गया है।
विज्ञापन

रखरखाव यही समिति करेगी। इसके बाद धुनुवां गांव में भी जल जीवन मिशन की खुली बैठक की गई। इस मौके पर सचिव संजय कुमार, आलोक कुमार, संस्था के इंद्रभूषण राय, राममूरत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें