फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को करे नियमित

Fri, 19 Feb 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पीडब्लूडी परिसर में चित्रकूट इकाई के पदाधिकारी व कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को संबोधित एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद महासंघ के अध्यक्ष श्यामलाल यादव ने बताया कि चतुर्थ श्रेणी कर्मियों की सीधी भर्ती की जाए। दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। मंत्री विनोद कुमार शुक्ला ने कहा कि लखनऊ के छह कर्मचारियों पर फर्जी मामले दर्ज किए गए हैं। यह मामले वापस लिए जाएं।

चतुर्थ श्रेणी के पदों पर संविदा व आउट सोसिंग पर नियुक्तियां शीघ्र बंद की जाए। प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने सदर एसडीएम रजनीश मिश्रा को ज्ञापन दिया। इस मौके पर रामसूरत, प्यारेलाल, हंसराज, कामता प्रसाद, गुलाब व संतोष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें