फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 10 हजार बाढ़ प्रभावितों को लंच पैकेट बांटने का दावा

Wed, 02 Sep 2026 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
फोटो 01 सीकेटीपी 42 तुलसी पीठ मंदिर में भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। बारिश के बाद धर्मनगरी में बाढ़ की समस्या कई दिनों से बनी हुई है। जिससे करीब 10 हजार लोग प्रभावित हो गए।
विज्ञापन

किसी का घर गिरा तो किसी के घर में पानी भर गया। जिससे लोगों को सामने रोटी की समस्या हो गई थी। इसको देखते हुए जिला प्रशासन का दावा है कि अब तक 14568 लंच पैकेट व 712 राशन किट वितरित किए गए हैं।
जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि 29 अगस्त 2026 को मंदाकिनी का जलस्तर अचानक बढ़ने और अतिवृष्टि से कर्वी के रामघाट सहित नौ गांव, मानिकपुर का एक गांव और राजापुर के छह गांव प्रभावित हुए हैं। कुल 16 गांवों में करीब 10 हजार लोग प्रभावित हुए हैं। अब तक 14568 पका भोजन के पैकेट बांटे गए हैं। एनजीओ के माध्यम से 500 किट सहित कुल 712 राशन किट वितरित हुए हैं। अगले दो दिन में दो हजार और किट बांटे जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राहत वितरण, सर्वे और भुगतान में देरी न हो। उधर, बाढ़ प्रभावित चौरा व नहरा गांव में मंगलवार को नगर पालिका चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक आनंद शुक्ला, डीसीबी चेयरमैन पंकज अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख पहाड़ी सुशील द्विवेदी, एसडीएम पूजा गुप्ता, सीओ यामीन अहमद, तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी के साथ चौरा गांव में 75 राशन किट और 500 लंच पैकेट वितरित किए। इसके बाद नहरा गांव पहुंचे, जहां 60 राशन किट वितरित किया। (संवाद)
विज्ञापन


बाढ़ से 563 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त
चित्रकूट। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार बाढ़ से आंशिक मकान क्षति के 563 मामले सामने आए हैं, जिनमें से 252 की ऑनलाइन फीडिंग पूरी हो चुकी है। 47 मामलों में 1.88 लाख रुपये का भुगतान लाभार्थियों के खाते में भेजा जा रहा है। शेष पर कार्रवाई जारी है। पूर्ण क्षतिग्रस्त मकानों वालों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा। (संवाद)
-

फोटो 01 सीकेटीपी 42 तुलसी पीठ मंदिर में भरा पानी। संवाद

फोटो 01 सीकेटीपी 42 तुलसी पीठ मंदिर में भरा पानी। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें