फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहरी राशनकार्ड में नहीं मिलेगा मिट्टी का तेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पाण्डेय की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में सतर्कता समिति की बैठक हुई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत चल रहे काम की प्रगति जिले में प्रदेश स्तर से कम है। इसमें सुधार करने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

निलंबित दुकानों की समीक्षा में जनपद में ग्रामीण क्षेत्र में 410 दुकानों के सापेक्ष वर्तमान में 7 दुकानें निलंबित चल रही हैं। जनपद का स्थान प्रदेश में पिछले तीन माह से लगातार पहले, दूसरे अथवा तीसरे स्थान पर रहा है। केरोसिन का वितरण शासन के निर्देशानुसार जनपद के शहरी क्षेत्र में माह जनवरी 2020 से पूर्णरूप से बंद कर दिया गया है और ग्रामीण क्षेत्र में 20980 अंत्योदय राशनकार्डों में से मात्र 14458 कार्डों पर तीन लीटर की दर से एवं पात्र गृृहस्थी के कुल 164030 कार्डों में से मात्र 91150 कार्डों पर एक लीटर प्रति कार्ड की दर से वितरण किया जा रहा है।
कोटेदारों की आय बढ़ाने के लिए उनकी ई-पॉस मशीनों में विद्युत का बिल जमा करने के लिए साफ्टवेयर उपलब्ध कराया गया है। जिलाधिकारी ने इस योजना का विधिवत उद्घाटन बनकट एवं अमानपुर ग्राम पंचायतों में कोटेदारों की ई-पॉस मशीन में विद्युत बिल जमा कर किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा महेन्द्र कुमार, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी प्रकाश सिंह, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी पीडी विश्वकर्मा, पूर्ति निरीक्षक राजापुर शत्रुघ्न सिंह, कर्वी दिलीप कुमार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें