फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: शहर के पार्क में सफाई न होने से बदहाल, झूले भी टूटे

Wed, 05 Nov 2025 11:28 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
12 सीकेटीपी-14- परिचय- शहर के पार्क की हालत। संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। जनता के बेहतर स्वास्थ्य व सुकून के लिए बनाए गए पालिका के पार्क बदहाल चुके हैं। छह में से अधिसंख्य पार्काें की साफ-सफाई नहीं होती। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। खास बात तो यह है कि यहां पर पार्क में मनोरंजन के लिए लगाए गए झूला समेत अन्य संसाधन भी क्षतिग्रस्त हैं। ऐसे में लोगों ने इन पार्काें में आना ही बंद कर दिया।
विज्ञापन

शहर के कचहरी परिसर में पार्क बना हुआ है। यहां पर लगे सभी झूले पूरी तरह से टूट गए हैं। चार दीवारी की जालियां भी टूट गई है। पार्क में कई स्थानों पर गंदगी भी है। बिजली के उपकरण भी नहीं जलते है। इसी तरह से तहसील परिसर के पास बने पार्क में लगे गेट में लगा पार्क के लिए लगा बोर्ड टूट गया है। झूले भी टूट गए है। पार्क में लगाए गए पौधे भी सूख गए है। इसी तरह चार साल पहले पुरानी बाजार के मैदान में बना पार्क भी बदहाल है।
मनोरंजन के लिए कई झूले लगे थे। इसमें से कई झूले टूट गए हैं। गंदगी भी पड़ी रहती है। इसी तरह से एलआईसी तिराहे के पास बने शहीद पार्क में भी सुंदरता गायब है। पुरानी बाजार में तुलसी पार्क की भी सूरत बदरंग हैं। शहर के व्यापारी सुशील कक्का, अमित, अमृतलाल गुप्ता ने बताया कि पार्क तो बना दिया गए लेकिन उनकी देखभाल नहीं की जाती है। झूले टूटे होने व गंदगी होने से यहां बहुत कम लोग जाते हैं।
विज्ञापन

उधर, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि समय- समय पर झूलों सही कराए जाते हैं। बताया कि शहर में कोठी तालाब के पास आधुनिक अटल पार्क भी बनाया गया है। यहां पर बच्चों के मनोरंजन के लिए कई झूले लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें