चित्रकूट। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय ने जिला बेसिक शिक्षा कार्यालय व सती अनुसूया प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दया शंकर शुक्ला वरिष्ठ सहायक, राकेश कुमार श्रीवास्तव, लवलेश कुमार पांडेय कनिष्ठ सहायक, प्रशांत द्विवेदी परिचारक, अत्रि प्रकाश त्रिपाठी जिला समन्वयक अनुपस्थित पाए गए। सती अनसूया प्राथमिक विद्यालय नगर क्षेत्र के निरीक्षण में प्रधानाध्यापक शुभ्रा सक्सेना से अध्यापकों के बारे में जानकारी की। उन्होंने बताया कि स्मिता कुमारी शिक्षामित्र अवकाश पर है। शिक्षामित्र उपस्थित हैं। डीएम ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिए कि अवकाश रजिस्टर भी बनाया जाए तथा जो शिक्षक अवकाश पर जाए तो उसे रजिस्टर में अवश्य अंकित करें। डीएम में पूरे मुद्देपर जवाब तलब किया।
मुख्य विकास अधिकारी अमित आसेरी ने विकास भवन स्थित जिला युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी कार्यालय, जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय, जिला बचत कार्यालय, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, मनरेगा सेल, डीसी एनआरएलएम, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कार्यालय, जिला विकास अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इसमें जिला युवा कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम कार्यालय में राजेश मिश्रा एएशो, राशिद अली वाहन चालक, पिछड़ा वर्ग कल्याण में वंदना पाखरे माह सितंबर 2020 से निरंतर अनुपस्थित पर अवगत कराया गया कि वह मातृत्व अवकाश पर है, पर उपस्थित पंजिका में कोई उल्लेख नहीं किया गया। नरेंद्र तिवारी कनिष्ठ सहायक 21 नवंबर 2020 से अनुपस्थित हैं। इनके बारे में भी कोई उल्लेख नहीं किया गया।
जनपद में अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह ने जिला संयुक्त चिकित्सालय, कलक्ट्रेट में स्थापित डूडा, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, खनिज सहित अन्य कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर्वी, उप जिलाधिकारी कर्वी राम प्रकाश ने तहसील कार्यालय, न्यायालय, विकास खंड कार्यालय कर्वी, जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय व जिला उद्यान कार्यालय, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी आदि अधिकारियों ने कार्यालयों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निरीक्षण में अनुपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों से स्पष्टीकरण कार्रवाई करते हुए अवगत कराएं।