चित्रकूट। डीएम अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में जिला पोषण समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। इस दौरान योजना के क्रियान्वयन के संबंध में बिंदुवार चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिसकी अनुपालन आख्या नहीं आई है वह तुरंत भेजें। प्रोत्साहन राशि मिलने की स्थिति दर्शाएं।
डीएम ने बैठक में कहा कि दवा वितरण व कुल हुए इलाज की रिपोर्ट प्रतिदिन आनी चाहिए। पोषाहार वितरण नियम के अनुसार हो। एनआरसी स्टेटस के अंतर्गत उन्होंने कहा कि सभी सीडीपीओ व्हाट्स एप ग्रुप बनाकर जो केस आते है उसको साझा करें। सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, डीएसओ बीके महान, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, पीडी ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी राजकुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। (संवाद)