चित्रकूट। जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित के होने के संदेह पर मंगलवार को 15 लोगों के सैंपल जांच को भेजे गए हैं। 17 लोगों को लॉकडाउन के उल्लंघन पर तीन लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया गया । वहीं क्वारंटीन किए गए 168 लोगों को शेल्टर होम से उनके गांव भेजा गया है। इधर, चार दिन में जिले से 107 कोरोना संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए, जिनकी रिपोर्ट अब तक नहीं आई है।
मंगलवार को जिले के शेल्टर होम में रह रहे ग्रामीणों को स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। डीएम शेषमणि पांडेय ने सुबह शेल्टर होम जाकर वहां रुके लोगों के भोजन के बारे में जानकारी ली। इधर, सदर तहसील क्षेत्र के शेल्टर होम में क्वारंटीन किए गए 17 लोगों को उनके गांव भेेजा गया है। जबकि राजापुर तहसील क्षेत्र में बनाए गए तीन शेल्टर होम से 151 लोगों को मंगलवार की शाम को उनके गांव छोड़ा गया है। एसडीएम राहुल विश्वकर्मा ने बताया कि इन लोगों ने 14 दिन तक शेल्टर होम में रखा गया। अब उन्हें राशन सामग्री देकर इस शर्त पर गांव भेजा गया है कि अगले 14 दिन तक यह अपने घर में ही क्वारंटीन रहेंगे।
इधर, मंगलवार को जिले के 15 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। डीआईजी दीपक कुमार ने एसपी के साथ जिले की सीमा क्षेत्राें का निरीक्षण किया। डीआईजी ने प्रयागराज, कौशांबी, रींवा, सतना व फतेहपुर जिले की सीमा पर कड़ी चौकसी के निर्देश दिए। सीमा पार कर आने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर शेल्टर होम में भेजने के निर्देश दिए। कहा कि पुलिसकर्मी ड्यूटी के दौरान सैनिटाइजर व मास्क प्रयोग करें। साथ ही सरैयां व बोड़ी पोखरी मोड़ के पास बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों वाहनों की चेकिंग और संदिग्धों की सूचना संबधित थाना, कंट्रोल रूम पर देने के निर्देश दिए।
जिले में डीआईजी, डीएम, व एसपी अंकित मित्तल ने बरगढ़, मानिकपुर शिवरामपुर, भरतकूप क्षेत्र के अस्थाई होम क्वारंटीन सेंटरों में जाकर वहां ठहरे लोगों से बातचीत की। इस दौरान एएसपी बलवंत चौधरी भी मौजूद रहे। इसके बाद एसपी ने मारकुंडी थाना क्षेत्र के इटवा डुडैला गांव में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की। किसानों ने बताया कि उनकी फसल कट चुकी है। किसी भी प्रकार की समस्या नही है। इधर शहर के अलावा भरतकूप व शिवरामपुर में डीएम ने कई प्रमुख स्थलों पर लॉकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए। अब तक जिले में 117 वाहन व 231 से अधिक लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लंघन में कार्रवाई हो चुकी है। ।
--
फालोअर को कराया गया क्वारंटीन
चित्रकूट। जिले में तैनात एक फालोअर मंगलवार को कानपुर से पुलिस लाइन पहुंचा। वहां ड्यूटी करने से उसे रोक दिया गया। उसकी पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम से जांच कराई गई। फिर उसे होम क्वारंटीन कराया गया है। जिले में अभी तक कोई भी कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज नहीं मिला है।