मानिकपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में चलाये जा रहे सात दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन ग्राम पंचायत सरहट के सामुदायिक केंद्र में गोष्ठी व समसरता भोज का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह दयाशंकर केसरवानी रहे। नगर मंत्री रोहन शुक्ल ने बताया कि क्षेत्र के कई स्थानों पर कार्यक्रम हुए हैं। तहसील संयोजक लवकुश रावत ने कहा कि देश में दलित, शोषित, पिछड़े वर्गों के साथ समाज में भेदभाव किया जाता है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोग सभी प्रकार के भेदभाव भूलकर साथ मिलकर काम करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से समरस समाज बनाने की प्रेरणा मिलती है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष आदित्य सचान, नगर उपाध्यक्ष संदीप द्विवेदी, नगर सह मंत्री अमन वर्मा, शोभित केसरवानी, शनि सिंह, हिमांशु रावत, सह जिला संयोजक शशांक सिंह, समाजसेवी माया कोल आदि मौजूद रहे। संवाद