फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन करने वाले 105 लोग पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में नए कृषि कानून के विरोध में किसान आंदोलन को लेकर प्रस्तावित भारत बंद का आंशिक असर दिखा। सुबह से लेकर शाम तीन बजे तक अलग-अलग स्थानों से पुलिस ने पूर्व विधायक समेत 105 लोगों को हिरासत में लिया। शाम को उन्हें मचलके पर छोड़ दिया गया। शहरी क्षेत्र में ज्यादातर दुकानें खुली रहीं और सामान्य जनजीवन रहा ट्रेन व बसों के संचालन में कोई अड़चन नहीं आई, जबकि कुछ ग्रामीण क्षेत्र व गल्ला मंडी परिसर में इसका व्यापक असर रहा।
विज्ञापन

सुबह से जिले के मुख्य स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहा। डीएम शेषमणि पांडेय व एसपी अंकित मित्तल लगातार कानून व्यवस्था का जायजा लेते रहे। किसान संगठनों के अलावा सपाइयों व कांग्रेसियों ने तमाम बंदिशों के बावजूद घरों से निकलकर सड़क पर प्रदर्शन कर केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जमकर कोसा। कई जगह पुलिस से तीखी नोंकझोंक हुई। कुछ स्थानों पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस को चकमा भी दिया। हर स्थान पर पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेकर कोतवाली व पुलिस लाइन पहुंचाया। सपा के पूर्व विधायक वीर सिंह व सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव को घर में पुलिस ने नजरबंद किया लेकिन दोनों किसी तरह घर से निकलकर सड़कों पर प्रदर्शन करने पहुंचे। जानकारी होते ही पुलिस ने इन्हें भी हिरासत में ले लिया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कुशल पटेल व उपाध्यक्ष रंजना पांडेय समेत कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने सड़क से पकड़कर कोतवाली पहुंचा दिया। बसपा, भाकपा, माकपा, भाकियू के सभी गुट, सरदार सेना, अभा कुर्मिक्षत्रिय महासभा, मेडिकल रिप्रेजेंटिव एसोसिएशन, आल इंडिया लायर्स यूनियन, आभास महासंघ, प्रभास महासंघ व राष्ट्रीय जन उद्योग व्यापार संगठन आदि संगठनोें ने केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताकर कहा कि पुलिस के बल पर सरकार आंदोलन को दबाना चाहती है।
मंगलवार को किसान संगठनों समेत राजनीतिक पार्टियों के भारत बंद के आवाहन पर सपा, कांग्रेस पार्टी समेत किसान संगठनों ने प्रदर्शन किया है। पुलिस ने प्रदर्शन को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। पुरानी बाजार से लेकर पटेल तिराहे तक व कचहरी परिसर में भारी पुलिस मुस्तैद रही। इतना ही नहीं पुलिस ने सपा जिलाध्यक्ष अनुज यादव, पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल, महासचिव फराज खान, गुलाब खां व सहित दर्जनों सपाइयों को घर से हिरासत में लेकर कोतवाली में नजरबंद कर दिया। कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, सुशील श्रीवास्तव आदि कार्यकर्ताओं को हिरासत में कोतवाली ले गए। दोपहर बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष रंजना पांडेय के नेतृत्व में रामेंद्र गौतम, कृष्णराज पटेल, पवन रजक, विनय कुमार पाल, जितेंद्र सोनकर, घनश्याम गौतम, रविंद्र, विजयमणि त्रिपाठी, भगवानदीन समदरिया, प्रभाकर मिश्रा, अरविंद कुमार, महेंद्र सिंह, राजाबेटी, विमल, राकेश वर्मा, हरिहर सहाय विश्वकर्मा, लवकुश केसरवानी आदि कांग्रेसियों ने बस स्टैंड से प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पटेल तिराहे में धरना शुरू कर दिया, तभी पुलिस ने गिरफ्तार किया। बसपा जिलाध्यक्ष शिवबाबू वर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इसी प्रकार बुुंदेलखंड किसान विकास समिति के अध्यक्ष अनिल प्रधान कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन कर सरकार विरोधी लगाए। पुलिस ने इनको भी हिरासत में ले लिया। जिले के कस्बों में भारत बंद का जनपद में खास असर नहीं दिखा, अधिकांश दुकानें खुली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें