फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : युवक ने की खुदकुशी

विज्ञापन
फोटो-15- राहुल शुक्ला- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। युवक ने पेड़ से फंदा बांधकर खुदकुशी कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। युवक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। इसमें आत्महत्या के लिए खुद को ही जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा खुर्द गांव निवासी राहुल शुक्ला (26) पुत्र रज्जन शुक्ला शुक्रवार को घर से बिना बताए करीब 70 मीटर दूर स्थित महुवा के पेड़ पर फंदा बांधकर झूल गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार को सवेरे स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। वह दो भाई और एक बहन में छोटा था। बड़ा दूसरे शहर में प्राइवेट नौकरी करता है। मां माया देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता किसान हैं। थाने के एसएसआई रामवीर सिंह ने बताया कि युवक की जेब में सुसाइड नोट मिला है, जिसमें स्वेच्छा से खुदकुशी की बात लिखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें