फोटो-6- शहर में प्रदर्शन करते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता । संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार और विभिन्न समस्याओं को लेकर शहर में जागरूकता यात्रा निकाली। हाथ में झाड़ू लेकर नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता पटेल तिराहा पहुंचे। यहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर यात्रा का समापन किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोषी लाल शुक्ला ने किया।
गुरुवार की सुबह पुरानी कोतवाली स्थल से यात्रा निकाली गई। कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए शहर के प्रमुख मार्ग से होकर पटेल तिराहे पर पहुंचे। कहा कि पालिका का भ्रष्टाचार का उजागर होना चाहिए। इसके अलावा अन्य समस्याओं का समाधान कराया जाए।
प्रमोद सोनी, रुखसाना बेगम, अंकित सिंह पटेल, नर्वदा प्रसाद यादव, दिलीप सिंह पटेल, अविनाश चंद्र त्रिपाठी, संतोष कुमार गुप्ता (मंटू भाई), राजबहादुर साहू, सुमन विश्वकर्मा, लेसीना ज्ञानचंदानी मौजूद रहे।