फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने जहर खाकर जान दी

विज्ञापन
फोटो-7-०गोविंद् नारायण - फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में युवक ने कमरे में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। कुछ लोगों ने बताया कि युवक पारिवारिक विवाद के चलते उलझन में रहता था।
विज्ञापन

मानपुर गांव निवासी गोविंद नारायण (24) पुत्र दादूलाल ने बुधवार की शाम घर के अंदर कमरे में जहर खा लिया। काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने आवाज लगाई। जवाब न मिलने पर कमरा खोलकर देखा तो वह बेहोश पड़ा था।
आनन फानन जिला अस्पताल लाए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। गुरुवार को बड़े भाई रामबाबू ने बताया कि वह बंगलूरू में टाइल्स लगाने का कार्य करता था। 22 अक्तूबर को घर आया था। गोविंद अविवाहित था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें