फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : योग व सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोहा

विज्ञापन
फोटो नंबर-10- मगरहाई गांव में आयोजित कार्यक्रम में योगाभ्यास करते बच्चे। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। कंपोजिट विद्यालय मगरहाई परिसर में बाल विकास शिविर का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों ने योग के अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें छह स्वावलंबन केंद्र व गांव के 72 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

दीनदयाल शोध संस्थान के सहयोग से कंपोजिट विद्यालय में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बाल विकास शिविर का आयोजन किया गया। बनाड़ी, सिंहपुर, कपुरी, धान, घुरहेटा, व बाघा गांव के अलावा आसपास के कई परिषदीय विद्यालय के बच्चों ने योगा, एकात्मता मंत्र, प्रात: स्मरण आदि कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रबुद्ध वर्ग के हरीराम ने बच्चों को ताइक्वांडो व सूर्य नमस्कार की जानकारी दी।
जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, पंकज अग्रवाल, डा. नीरज सिंह, डा.पंकज सिंह, धर्मराज सिंह, मान सिंह, पुष्पराज सिंह, अभयराज, केदारनाथ, सुरेंद्र व उदयभान आदि ने बच्चों का हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें