फोटो- 10- भरतकूप में आयोजित दंगल में एक दूसरे से हाथ मिलाते पहलवान
- फोटो : CHITRAKUTT
भरतकूप। मकर संक्रांती पर्व पर कस्बे में तीन दिवसीय मेला शुरू हुआ। इसमें पहले दिन अखिल भारतीय विराट दंगल का आयोजन किया, जिसमें पहलवानों ने दांव पेच दिखाए। मेला में हजारों श्रद्धालु पहुंचकर भरत मंदिर स्थित प्राचीन कुएं पर स्नान किया। इसमें बजरंगी पहलवान अयोध्या, रामकिशुन दिल्ली, रामकि शुन जीता, अशोक गोरखपुर, राजू टिटिहरा राजू जीता, जालिम राजस्थान व उदल दिल्ली के बीच उदल जीता। दंगल में हरियायण के संजू, पंजाब के मित्तु, नेपाल के शंकर थापा, हरिओम राजस्थान, राजगीर काठमांडु की भी कुश्ती हुई। दगंल का शुभारंभ पूर्व सांसद रमेश द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर सिंह यादव ने किया। इस मौके पर आयोजक रामेंद्र गौतम, सूर्य पाल करवरिया, नारायण प्रताप सिंह सिसौदिया आदि मौजूद रहे। संवाद