फोटो- 1- अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट/ भरतकूप। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के पहरा गांव में घर के बाहर बैठे परिजनों पर गांव के ही लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते तमंचा व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इस मारपीट से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। घायलों के परिजनों ने 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस के पहुंचते ही हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण शिवरामपुर पीएचसी में कराया है। कुछ लोगों की हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल रेफ र किया गया है।
भरतकूप थाना के ग्राम पहरा गांव निवासी गंगा सिंह पुत्र खुमान सिंह ने बताया कि मंगलवार की देर शाम परिवार के अधिकांश लोग घर के सामने बैठे थे। तभी राजा सिंह, पप्पू सिंह, इन्द्रजीत, पिंटू पुत्रगण भोला सिंह, पुत्तन सिंह पुत्र भैरों सिंह, अवधेश सिंह पुत्र जगरूप सिंह, गोलू सिंह पुत्र महेंद्र सिंह आदि एकराय होकर आए और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए तमंचा, कुल्हाड़ी, लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस दौरान पिता खुमान सिंह व चाचा मंझा सिंह, पुत्र ललित सिंह और चाची सबिता, बहन प्रीती देवी के बीचबचाव करने का प्रयास करते समय घायल हो गईं। घटना की जानकारी 112 नंबर पर देने पर पुलिस के मौके पर पहुंचने के पहले हमलावर जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने घायलों का डाक्टरी परीक्षण शिवरामपुर पीएचसी में कराया गया है। गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया है।
बुधवार को थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में बताया कि आरोपियों ने जानलेवा हमला किया है लेकिन पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामूली धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।