फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : परिवहन मंत्री ने धर्मस्थलों के दर्शन किए

विज्ञापन
फोटो-14-मानिकपुर में सांसद केसाथ मौजूद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह । संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
मानिकपुर। परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह गुरुवार की शाम को मानिकपुर क्षेत्र के धारकुंडी आश्रम पहुंचे। इससे पहले उन्होंने शबरी प्रपात व अन्य धार्मिक स्थानों के दर्शन किए। मानिकपुर के शबरी प्रपात की सुंदरता देखकर वह मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

परिवहन मंत्री ने गुरुवार को धर्मनगरी के प्रमुख द्वार कामदनाथ के दर्शन किए। इसके बाद मध्यप्रदेश स्थित गुप्त गोदावरी, अनुसुइया आश्रम के दर्शन किए। इसके बाद मानिकपुर क्षेत्र के जंगल में स्थित शबरी प्रपात स्थान पहुंचे। जहां पहाड़ों के बीच बहते झरने को देखकर मंत्रमुग्ध हो गए।
यहां उन्होंने करीब आधे घंटे से अधिक समय तक रुके। इसके बाद धारकुंडी आश्रम पहुंचे। जहां उन्होंने आश्रम में पूजा पाठ किया। संतों से आशीर्वाद लिया। इस मौके पर सांसद आर के सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे, शक्ति सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, आशीष रघुवंशी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

चित्रकूट डिपो शुरू कराने की मांग
चित्रकूट। परिवहन मंत्री के आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं सहित ग्रामीणों ने पत्र सौंपकर चित्रकूट डिपो शुरू कराने व जिले के मानिकपुर, राजापुर, मऊ क्षेत्रों से बसे चलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें