मऊ। थाना क्षेत्र के उफरौली गांव में महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मऊ थाना क्षेत्र के उफरौली गांव निवासी हंसराज मिश्रा रामनगर में कंप्यूटर की दुकान किए हैं।
बताया कि सुबह परिजन घर में थे। पत्नी आराधना (24) ने खाना बनाया और सबको खाना खिलाया। इसके बाद वह दुकान चला आया। घर में मां पत्नी व एक साल का बेटा था। दोपहर को पत्नी अपने कमरे में गई और साड़ी से कमरे की छत पर लगे पंखे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। लगभग एक घंटे बाद बेटा कमरे पहुंचा तो मां को देख रोने लगा। रोने की आवाज सुनकर मां कमरे में आई और नजारा देख चीख पड़ी।
प्रभारी थानाध्यक्ष कमलेश कुमार यादव ने बताया कि पुलिस टीम ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मायका प्रयागराज के हरकाखीरी गांव में है। 2020 में शादी हुई थी। घटना के पीछे पारिवारिक कलह की बात सामने आई है। मायका पक्ष ने फिलहाल तहरीर नहीं दी है।