फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: फांसी पर झूली महिला, पुलिस ने प्रेमी को पूछताछ के लिए उठाया

Sat, 02 Oct 2021 03:20 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट के राजापुर थाना क्षेत्र के बरद्वारा गांव में महिला ने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका के जेठ ने बताया कि महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंध था। जिसका परिजन विरोध करते थे। इसी विरोध के चलते एक दिन पूर्व घर में काफी कहासुनी हुई थी। जिसके क्षुब्द होकर महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी की है। जांच के लिए पहुंची पुलिस टीम जिस युवक के साथ प्रेम संबंध होने की बात परिजनों ने कही है उसे पकड़कर पूछताछ के लिए थाने ले गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें