फोटो-11- शहर में सजी इलेरक्टिनिक्स की दुकान में नई वेरायटी की जानकारी देता दुकानदार। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/खोही। मंदाकिनी किनारे स्थित रामघाट के चौड़ीकरण को लेकर अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी रहा। सोमवार को जेसीबी से नयागांव को जोड़ने वाले छोटे पुल की ओर की दुकानें ढहाई गई। इस दौरान कई दुकानदार खुद दुकान की सामग्री हटाने में जुटे रहे। जेसीबी चलाने से दो बार नगर पालिका के अधिकारियों और कर्मचारियों से दुकानदारों की नोकझोंक हुई।
सोमवार को रामघाट से बूढ़े हनुमान मंदिर की ओर बने घाट के चौड़ीकरण का काम नगर पालिका परिषद के ईओ रामअचल कुरील की देखरेख में हुआ। जेसीबी से इस मार्ग पर स्थित 27 दुकानों को हटाने के साथ ही इसका मलबा भी हटाया जा रहा है। कुछ दुकानदार पूरे परिवार व मजदूरों के साथ अपनी दुकानों की सामग्री निकालकर ले जा रहे हैं।
इन दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जब वह खुद अतिक्रमण हटा रहे हैं और दुकान की सामग्री ढो रहे हैं तो नगर पालिका के कई कर्मचारी जबरन वहां जेसीबी चलवा रहे हैं। सामग्री नहीं उठाने दे रहे हैं। इसे लेकर कई बार नोकझोंक हुई। किसी तरह मामला शांत हुआ। इसके बाद मलबा हटाने का काम जारी रहा।
उधर मप्र क्षेत्र के राघव घाट पर भी अतिक्रमण हटाने के लिए दो जेसीबी लगाई गई। शाम तक नदी किनारे निर्धारित स्थल तक के अतिक्रमण को हटाने का काम जारी रहा।