फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : प्रधान के खिलाफ ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
फोटो नंबर-13- प्रदर्शन करते परसौंजा के ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
विज्ञापन
चित्रकूट। पहाड़ी विकास खंड के परसौंजा गांव के लोगों ने गांव के विकास कार्य को लेकर सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। डीएम अभिषेक आनंद को पत्र सौंपकर प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

पत्र में बताया कि प्रधान गांव के विकास कार्य में रुचि नहीं लेते हैं। गोशाला का संचालन सही ढंग नहीं हो रहा है। अन्ना मवेशियों के कारण किसान परेशान हैं। ग्राम पंचायत की बैठक नहीं बुलाई जाती। जब बैठक बुलाने की मांग की जाती है तो गाली गलौज कर भगा दिया जाता है।
सड़क व नालियां न बनाने से जलभराव के कारण लोगों का निकलना मुश्किल है। विकास के लिए आई धनराशि का दुरुपयोग किया जा रहा है। इस मामले में ग्राम पंचायत के सदस्य सवाल उठाते हैं तो उनको एससी/एसटी एक्ट में फंसाने की धमकी दी जाती है। प्रदर्शन करने वालों में राहुल पांडेय, मनपूरन त्रिपाठी, उर्मिला, धर्मराज, शांति देवी, शीलू गुप्ता, उर्मिला, माया, आशा देवी भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें