फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Road Accident: चित्रकूट में झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक और साइकिल सवार दो लोगों की मौत

Wed, 07 Sep 2022 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, चित्रकूट

सार

चित्रकूट जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। एक कार ने बाइक और साइकिल सवार को कुचल दिया। दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी-मिर्जापुर हाईवे पर कार की टक्कर से बाइक व साइकिल सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रही कार को क्षेत्रीय लोगों ने पकड़ लिया है। चालक मौके से भाग निकला। मृतकों में एक जालौन जिले के निवासी कृषि विभाग के कर्मचारी और दूसरे खोह गांव निवासी किसान थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। जानकारी होते ही दोनों के परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात जिला मुख्यालय से प्रयागराज की ओर जा रही कार जैसे ही हाईवे के सदर कोतवाली अंतर्गत खोह गांव के पास पहुंची तो चालक को दिशा भ्रम हुआ और कार का संतुलन बिगड़ गया। इससे साइकिल से घर लौट रहे खोह निवासी अवध किशोर मिश्रा पुत्र रामशरण को रौंद दिया।

इस घटना के बाद कार अनियंत्रित हो गई। चालक ने भागने का प्रयास किया तो कार ने ड्यूटी कर लौट रहे जालौन जिले के ब्रेहरा गांव निवासी कृषि विभाग के वरिष्ठ प्राविधिक सहायक महेंद्र सिंह पाल पुत्र बाबूसिंह की बाइक पर टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की ही मौत हो गई।
विज्ञापन


कोतवाल अशोक कुमार सिंह व यातायात प्रभारी योगेश कुमार यादव मय फोर्स पहुंचे और कार को अपने कब्जे में लिया। सड़क पर पड़े दोनों को जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने उनकी मौत की पुष्टि की। मृतक महेंद्र के सहकर्मी मनोज तिवारी ने बताया कि उनकी ड्यूटी मानिकपुर में है पर मंगलवार शाम विभागीय रिपोर्ट जमा करने के लिए जिला मुख्यालय आ रहे थे। कोतवाल ने बताया कि दोनों के परिजनों को जानकारी देने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें