फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट : दो किसानों ने फंदा लगाकर जान दी, दो किसानों ने अपने-अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। दो किसानों ने अपने-अपने घर में फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन

भरतकूप थाना क्षेत्र के रौली कल्याणपुर गांव निवासी राजाबाबू त्रिपाठी (55) खेतीबाड़ी करते थे। गुरुवार की सुबह पड़ोस के बच्चे खेल रहे थे। तभी गेंद राजाबाबू के घर में गई तो बच्चे अंदर गए। वहां राजाबाबू का शव फंदे से लटका मिला। बच्चों ने शोर मचाकर लोगों को इकट्ठा कर लिया। दो पुत्र, एक पुत्री हैं। बगल में रह रहे उनके पुत्र कृष्णदत्त त्रिपाठी ने बताया कि दस दिन पूर्व परिवार में मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे वे तनाव में थे। मां संगीता रक्षाबंधन पर मायके रायपुर गई थी। गुरुवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

वहीं, मऊ थाना क्षेत्र के चकोर गांव निवासी शिवचरण (45) ने भी फंदा लगाकर जान दे दी। पिता बाबूलाल ने बताया कि शिवचरण पत्नी के साथ बगल के घर में रहता था। बुधवार की शाम को पत्नी खेतों की ओर गई थी। बच्चे भी बाहर थे। इसी बीच उसने कमरे का दरवाजा बंद कर अंगौछे से फंदा बनाकर खुदकुशी कर ली। घर लौटी पत्नी ने कमरा अंदर से बंद देखा तो खिड़की से झांका। शिवचरण का शव फंदे के सहारे झूल रहा था। थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया है। खुदकुशी के कारण की जानकारी नहीं है। परिवार खेती करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें